RVUNL Technical Grade 3rd Syllabus: राजस्थान विद्युत विभाग बिजली विभाग के तहत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की तरफ से 2163 पदों पर टेक्निकल ग्रेड थर्ड के पदों के लिए भर्ती आयोजित करवाई जा रही है जिसके लिए विस्तृत रूप से सिलेबस जारी कर दिया गया है जिन अभ्यर्थियों को आरवीयूएनल परीक्षा में भाग लेना है सभी अभ्यर्थी अपना एग्जाम पैटर्न और सिलेबस चेक कर लेना है इसी के अनुसार आपको आगे की तैयारी शुरू करनी है राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड विद्युत वितरण निर्गमन के अंदर अलग-अलग पदों हेतु यह भर्ती आयोजित करवाई जा रही है।
RVUNL Technical Grade 3rd Syllabus 2025 OverView
| Recruitment Organization | Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited (RVUNL) |
|---|---|
| Post Name | Technician Grade-III (ITI) |
| Advt. No. | RVUN/Rectt/2025-26/36 |
| Total Vacancy | 2163 |
| Application Start Date | 03 September 2025 |
| Last Date to Apply Online | 25 September 2025 |
| Syllabus | Release |
| Official Website | energy.rajasthan.gov.in |
RVUNL Technical Grade 3rd Syllabus Pdf 2025
आरवीयूएनल टेक्निकल ग्रेड थर्ड सिलेबस की बात करें तो सबसे पहले हम आपको बता दें कि इसको कर समूह में बांटा गया है समूह ग्रुप फर्स्ट के अंदर जो इलेक्ट्रीशियन पावर इलेक्ट्रीशियन वायरमैन पावर इलेक्ट्रीशियन वायरमैन आदि पद है उनके लिए रखा गया है वहीं ग्रुप बी के अंदर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट का रखा गया है ग्रुप थर्ड के अंदर बॉयलर अटेंडेंट / स्टीम टर्बाइन-कम-ऑक्सिलरी प्लांट ऑपरेटर का सिलेबस रखा गया है वही ग्रुप 4 के अंदर वेल्डर गैस एवं इलेक्ट्रिक फाइटर का रखा गया है इस प्रकार चार ग्रुपों के अंदर अलग-अलग पड़वा वाइस या सिलेबस जारी किया गया है जिसको हमने आपको डिटेल में नीचे बता रखा है।
समूह–I का पाठ्यक्रम (Group-I of RVUN)
(इलेक्ट्रिशियन / पावर इलेक्ट्रिशियन / वायरमैन) और (JWN, AWN एवं JDWN – इलेक्ट्रिशियन / पावर इलेक्ट्रिशियन / वायरमैन / लाइनमैन / SBA)
- बिजली की मूलभूत जानकारी
- चालक, कुचालक और अर्धचालक के गुण
- तारों और केबलों के प्रकार, मानक वायर गेज
- ओम का नियम, श्रेणी एवं समानांतर परिपथ, किर्चॉफ के नियम, एनालॉग और डिजिटल एमीटर व वोल्टमीटर की रीडिंग, सर्किट के सुरक्षात्मक उपकरण जैसे फ्यूज एवं उनके प्रकार, अर्थिंग आदि।
- लेड एसिड सेल के सामान्य दोष और उपचार, निकल अल्कलाइन सेल का विवरण, चार्जिंग, शक्ति और क्षमता, दक्षता।
- चुम्बकत्व की परिभाषा, चुम्बकों का वर्गीकरण, गुण, देखभाल व रखरखाव, चुम्बकीय पदार्थों का चुंबकीकरण, पैरामैग्नेटिक, डायमैग्नेटिक और फेरोमैग्नेटिक पदार्थ।
- विद्युतचुंबकत्व का सिद्धांत, डी.सी. जनरेटर और मोटर।
- कंड्युट्स एवं एक्सेसरीज़ के मानक व विनिर्देशन, अर्थिंग, औद्योगिक कंड्युट वायरिंग का लेआउट डायग्राम।
- डी.सी. और ए.सी. की तुलना, ए.सी. के लाभ, ए.सी. से संबंधित शब्द जैसे आवृत्ति, आर.एम.एस., औसत मान, लोड फैक्टर, फॉर्म फैक्टर, साइन वेव का निर्माण, फेज़।
- ए.सी. परिपथ में रेसिस्टेंस (R), इंडक्टिव रिएक्टेंस (XL), कैपेसिटिव रिएक्टेंस (XC), इम्पीडेंस और पावर फैक्टर।
- त्रि-फेज़ स्टार और डेल्टा कनेक्शन, लाइन वोल्टेज और फेज़ वोल्टेज, करंट पावर।
- अल्टरनेटर का सिद्धांत, प्रकार, भाग, रेगुलेशन, फेज़ सीक्वेंस, उपयोग।
- ट्रांसफार्मर की परिभाषा, वर्गीकरण, निर्माण, कार्यप्रणाली, ई.एम.एफ. समीकरण, दक्षता, समानांतर संचालन, कूलिंग और सुरक्षा उपकरण, विशेष ट्रांसफार्मर।
- सिंगल फेज़ मोटर
- विद्युत मापने के उपकरणों का विवरण
- आई.एस.-732-1963 के अनुसार कंड्युट वायरिंग का लेआउट
- ए.सी. और डी.सी. वाइंडिंग से संबंधित शब्दावली
- इंडक्शन मोटर, स्टार्टिंग और नियंत्रण उपकरण
- सर्किट ब्रेकर के प्रकार और कार्यप्रणाली
- लाइटनिंग अरेस्टर / लाइटनिंग कंडक्टर
- आर्क कंट्रोलिंग डिवाइसों का अध्ययन, मिनिएचर रिले का उपयोग
- इलेक्ट्रॉनिक्स का परिचय — चालक, कुचालक, अर्धचालक, ऊर्जा स्तर, परमाणु संरचना, P और N प्रकार सामग्री, P-N जंक्शन, डायोड — वर्गीकरण, फॉरवर्ड और रिवर्स बायस।
- रेक्टिफायर सर्किट — हाफ वेव, फुल वेव, ब्रिज सर्किट, LED और सोलर सेल, फिल्टर सर्किट, ऑसिलोस्कोप का महत्व और कार्य।
- ट्रांजिस्टर का सिद्धांत, प्रकार, विशेषताएं, बायसिंग, उपयोग के तरीके।
- मेगर का उपयोग और प्रकार, वायरिंग सिस्टम में फॉल्ट लोकेशन।
- अर्थ रेजिस्टेंस
- स्विच एवं स्विचगियर के प्रकार
- ओवरहेड बस बार, डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम की जानकारी।
समूह–II का पाठ्यक्रम (Group-II of RVUN)
(इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – COPA)
- सुरक्षा सावधानियाँ, प्राथमिक उपचार, अर्थिंग के प्रकार और महत्व, उपकरणों की पहचान, उपयोग और रखरखाव।
- पदार्थ, अणु, परमाणु, बोहर सिद्धांत, स्थिर विद्युत, कूलॉम का नियम, विद्युत क्षेत्र, विभव, प्रतिरोध, ओम का नियम।
- रेसिस्टर के प्रकार, निर्माण, रंग कोड, किर्चॉफ का नियम, मल्टीमीटर और व्हीटस्टोन ब्रिज का उपयोग।
- चुम्बकत्व, कृत्रिम चुम्बक, विद्युतचुम्बकत्व, गुण, उपयोग, कोर के प्रकार, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रिले के प्रकार।
- बाइनरी, डेसिमल, ऑक्टल, हेक्साडेसिमल रूपांतरण, लॉजिक गेट्स — NOT, OR, AND, NAND, NOR, बूलियन बीजगणित, फ्लिप-फ्लॉप और काउंटर का परिचय।
- कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी — इतिहास, पीढ़ियाँ, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।
- कंप्यूटर ब्लॉक डायग्राम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस।
- मेमोरी डिवाइस — RAM, ROM, PROM, EPROM, हार्ड डिस्क, सीडी, डीवीडी।
- ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय, DOS और UNIX कमांड, विंडोज़ की मूल अवधारणाएँ।
- प्रोग्रामिंग भाषाएँ — मशीन, असेंबली, हाई लेवल, कंपाइलर, इंटरप्रेटर, फ्लोचार्ट।
- C/C++ भाषा का परिचय
- MS Office (Word, Excel)
- DBMS / RDBMS की मूल अवधारणाएँ
- नेटवर्किंग — LAN, WAN, MAN
- इंटरनेट — ईमेल, TCP/IP, FTP, वेबसाइट का परिचय।
- ऊर्जा बैंड सिद्धांत, चालक, कुचालक, अर्धचालक, P और N टाइप सेमीकंडक्टर, P-N जंक्शन, बायसिंग, डायोड के प्रकार और उपयोग।
- UJT, FET, MOSFET, SCR, TRIAC, IGBT, GTO आदि की विशेषताएं।
- जनरेटर और मोटर का निर्माण, कार्य, EMF समीकरण, प्रकार, विशेषताएं और गति नियंत्रण विधियां।
समूह–III का पाठ्यक्रम (Group-III of RVUN)
(बॉयलर अटेंडेंट / स्टीम टर्बाइन-कम-ऑक्सिलरी प्लांट ऑपरेटर)
- औद्योगिक ईंधन — ठोस, द्रव और गैसीय।
- कोयले का आकार, ग्रेडिंग, नमी, राख की मात्रा, कैलोरी मान।
- पल्वराइज़र (कोयला मिल) के प्रकार।
- दहन के सिद्धांत और बॉयलर में ईंधन जलाने की विधियाँ।
- ऊष्मा संचरण — चालन, संवहन, विकिरण।
- स्टीम जनरेटर (बॉयलर) — प्रकार, कार्य सिद्धांत, बॉयल का और चार्ल्स का नियम, भाप निर्माण, स्टीम की परिभाषाएँ और भाप सारणी का उपयोग।
- बॉयलर सहायक उपकरण, सुपर हीटर, रीहीटर, इकॉनमाइज़र, एयर प्रीहीटर।
- ड्राफ्ट — प्रेसराइज्ड और बैलेंस्ड ड्राफ्ट सिस्टम।
- बर्नर और फायरिंग की व्यवस्था, पर्जिंग का महत्व।
- हीट एक्सचेंजर, बॉयलर फीड पंप, राख निष्कासन प्रणाली।
- लुब्रिकेशन के सिद्धांत।
- स्टीम टर्बाइन — सिद्धांत, प्रकार, कार्य, गवर्निंग मैकेनिज्म, संचालन।
- फीड वॉटर सिस्टम — कठोर और मृदु जल, डिऐरेशन, बॉयलर फीड वाटर कंडीशनिंग।
- कंडेनसर, एक्सट्रैक्शन पंप, टर्बाइन स्टॉपिंग, सुरक्षा उपकरण।
समूह–IV का पाठ्यक्रम (Group-IV of RVUN)
(वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) / फिट्टर)
- फर्स्ट एड, उद्योग में वेल्डिंग का महत्व, सुरक्षा नियम।
- गैस वेल्डिंग उपकरण और उपयोग।
- धातु जोड़ने की विभिन्न प्रक्रियाएं — बोल्टिंग, रिवेटिंग, सोल्डरिंग, ब्रेज़िंग।
- ऑक्सी-एसीटिलीन कटिंग उपकरण, इलेक्ट्रिक वेल्डिंग के प्रकार और उपयोग।
- ऑक्सी-एसीटिलीन फ्लेम के प्रकार, तापमान और उपयोग।
- वेल्डिंग जॉइंट्स, एज प्रिपरेशन, आर्क वेल्डिंग का सिद्धांत।
- डी.ए. सिलेंडर, चार्जिंग की विधि।
- वेल्डिंग पोज़िशन — फ्लैट, हॉरिजॉन्टल, वर्टिकल, ओवरहेड।
- इलेक्ट्रोड के प्रकार, नमी का प्रभाव, गैस वेल्डिंग में दोष और सुधार।
- राइट हैंड व लेफ्ट हैंड तकनीक।
- आर्क वेल्डिंग में विकृति, कारण, प्रभाव और निवारण।
- वातावरण का धातुओं पर प्रभाव।
- कास्ट आयरन, कॉपर, हाई कार्बन स्टील, एलॉय स्टील, एल्युमिनियम की वेल्डिंग।
- वेल्ड की जाँच — विनाशकारी और अर्ध-विनाशकारी परीक्षण।
- CO₂ वेल्डिंग का परिचय, उपकरण, तार और एक्सेसरीज़।
- फाइल्स, कीज़, बियरिंग, पाइप्स, पावर ट्रांसमिशन, कपलिंग, गियर, लुब्रिकेशन और रखरखाव का ज्ञान।
- लेथ मशीन की सुरक्षा, निर्माण और रखरखाव।
- बोल्ट-नट, वॉशर, बेयरिंग, पाइप फिटिंग, बेंडिंग, थ्रेडिंग, कपलिंग और बेल्ट पुली के मानक उपयोग।
आरवीयूएनल ग्रेड थर्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आरवीयूएनल ग्रेड थर्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान विद्युत विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद में आपके यहां पर होम पेज के ऊपर आपको रिक्रूटमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको सिलेबस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपके सामने सिलेबस दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर ले।
RVUNL Technical Grade 3rd Syllabus Pdf Important Links
| RVUNL Technical Grade 3rd Bharti Syllabus Pdf | Release |
| RVUNL Technical Grade 3rd Recruitment Syllabus Pdf | Click Here |
| Official Website | https://energy.rajasthan.gov.in/ |
| Syllabus | |
| 1. Electrician/ Power Electrician/ Wireman /Lineman / SBA | Click Here |
| 2. Electronics Mechanic/ Computer Operator & Programming Assistant (COPA) | Click Here |
| 3. Boiler Attendant/ Steam Turbine-Cum-Auxiliary Plant Operator | Click Here |
| 4. Welder (Gas & Electric)/ Fitter | Click Here |