सभी स्टूडेंट का सवाल रहता है, कि राजस्थान रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए तो आपको बता दें की रेट पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 60% लाना अनिवार्य है। जबकि राजस्थान सरकार के द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस, एमबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 5% अंकों में छूट देने का निर्णय किया गया था। तथा सामान्य केटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में कोई राहत नहीं दी गई थी।
रीट पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि शिक्षा विभाग के द्वारा रीट पात्रता परीक्षा 2025 के न्यूनतम पासिग मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। इस लेख में रीट पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई गई है।
राजस्थान रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2025 केटेगरी वाइज
राजस्थान में अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट को पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य है। जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी एमबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंक ज्ञान लाना अनिवार्य है। जबकि विधवा महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक आदि श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक लाना अनिवार्य है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। तथा सहरिया जनजाति के उम्मीदवार को न्यूनतम 36% अंक लाना अनिवार्य है।
राजस्थान रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2025
श्रेणी | टीएसपी क्षेत्र | नॉन टीएसपी क्षेत्र |
---|---|---|
सामान्य / अनारक्षित | 60 | 60 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 36 | 55 |
अनुसूचित जाति (SC), ओबीसी, एमबीसी और EWS | 55 | 55 |
विधवा, परित्यक्ता महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक | 50 | 50 |
दिव्यांग | 40 | 40 |
सहरिया जनजाति | 36 | 36 |

मैं edusamachaar.com का संस्थापक और मुख्य लेखक हूं। मुझे इस क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने प्रमुख न्यूज़ वेबसाइटों पर काम करते हुए शिक्षा, सरकारी भर्तियां, योजनाएं, प्राइवेट नौकरियां, वर्क फ्रॉम होम के अवसर, और स्कॉलरशिप जैसी महत्वपूर्ण जानकारी पर काम किया है। इस वेबसाइट का उद्देश्य पाठकों को सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर और शिक्षा से संबंधित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें।